aslam sonu laxminiya

Showing posts with label good knowledge. Show all posts
Showing posts with label good knowledge. Show all posts

Wednesday, 27 April 2016

Achi Baatein in Hindi – अच्छी बातें हिंदी में

  • जिंदगी में समय-समय पर Calculated Risk लेने चाहिए. क्योंकि जो लोग हमेशा Risk लेने से बचने की कोशिश करते रहते हैं, वे लोग जीवन में अक्सर पिछड़ जाते हैं.
  • पीछे छूटे हुए रिश्तों को वर्तमान से जोड़ने का मतलब होता है, Past के चक्कर में Present को बर्बाद कर देना.
  • हमें अपने जीवन से जुड़े अहम फैसले खुद लेने चाहिए, ताकि बाद में हमें अफ़सोस न हो.
  • किसी की निंदा मत कीजिए, किसी और की पत्नी से प्रेम सम्बन्ध मत बनाइए, और न हीं किसी और की सम्पत्ति / धन पर लालच भरी नजरें गड़ाइए.
    – क्योंकि किसी भी व्यक्ति के पतन के मुख्यतः 3 कारण होते हैं :
    दूसरों की निंदा करना 2. दूसरे की पत्नी को पाने की चाह रखना 3. दूसरे के धन / सम्पत्ति को पाने की चाह रखना.

  • हमें हार को स्वीकार करना सीखना चाहिए. क्योंकि हर किसी के बीते हुए कल में कई ऐसे पल होते हैं, जब हम हालात के हाथों मजबूर होकर वह नहीं कर पाते हैं… जो हम करना चाहते हैं.
  • बीता हुआ कल अगर वर्तमान पर नकारात्मक प्रभाव डालने लगे, तो बीते हुए कल को जहर समझकर त्याग देना चाहिए.
  • कुछ रिश्ते बस नाम के होते हैं, और कुछ रिश्तों का कोई नाम नहीं होता है… लेकिन वे रिश्ते सबसे बढ़कर हो जाते हैं.
  • जब आप सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुँच जाते हैं, तो आपका Competition सिर्फ खुद से होता है.
  • वे लोग जीवन में हमेशा खुश रहते हैं, जो मर्यादाओं का पालन करते हैं. मर्यादाओं को तोड़ने का मतलब होता है, मसीबत को खुद निमन्त्रण देना.
  • अगर आप में कोई हुनर नहीं है, तो आपको जिंदगी में कदम-कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. इसलिए अगर आप अपने भविष्य अच्छा बनाना चाहते हैं, तो खुद को हुनरमंद बनाइए. खुद को किसी काम का विशेषज्ञ बनाइए.